सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Tractor stolen from outside a house police arrest four suspects and recover a motorcycle in Raigarh

रायगढ़ : घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

Tractor stolen from outside a house police arrest four suspects and recover a motorcycle in Raigarh
ट्रेक्टर चोरी के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रायगढ़ जिले में पुलिस ने घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


चोरी की घटना और जांच प्रक्रिया 
29 जनवरी को ट्रैक्टर मालिक संजय सिन्हा ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 27-28 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के सामने से ट्रैक्टर (वाहन क्रमांक सीजी-13बीबी 2313) इंजन और ट्रॉली सहित चोरी कर लिया गया था। पीड़ित की शिकायत के बाद, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार संदिग्ध नज़र आए। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी 
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर रामप्रसाद सारथी, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल (वर्तमान निवास ग्राम नकना, धरमजयगढ़) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों मिथलेश सारथी, योगेश कुमार धनवार और नरेश कुमार पटैल के साथ मिलकर पल्सर बाइक से नवापारा से ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर अन्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

कोसाबाड़ी में छिपाया था ट्रैक्टर 
आरोपियों की निशानदेही पर घरघोड़ा पुलिस ने छाल क्षेत्र के ग्राम बैहामुड़ा, कटंगनारा-कोसाबाड़ी के पास छिपाकर रखा गया ट्रैक्टर (इंजन व ट्रॉली) बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये है। इसके अलावा, चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर वाली पल्सर बाइक, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है, भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल जुमला कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति बरामद हुई। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed