{"_id":"694e49565f2349706b00e103","slug":"rs-50000-stolen-from-a-motorcycle-storage-compartment-thief-struck-while-the-owner-was-buying-animal-feed-in-r-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार की चोरी, पशु आहार खरीदते समय चोर ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार की चोरी, पशु आहार खरीदते समय चोर ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मोटर सायकल डिक्की तोड़कर अज्ञात चोर ने 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित किसान की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
पुलिस थाना पुसौर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मोटर सायकल डिक्की तोड़कर अज्ञात चोर ने 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित किसान की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। उपेन्द्र गढतिया निवासी कठानी ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 24 दिसंबर को वह अपेक्स बैंक पुसौर से अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूई 0660 से धान का पैसा निकालने गया था।
Trending Videos
जहां बैंक से 50 हजार रूपये 500-500 के 100 नोट निकाला और काले रंगे के थैला अंदर पास बुक एवं नगदी रकम को मोटर सायकल की डिक्की में रखा था। पीड़ित ने बताया दोपहर पौने 4 बजे के आसपास वह पशु आहार खरीदने रास्ते में रूका था, जहां से जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी मोटर सायकल का डिक्की खुला हुआ था और अंदर रखे कपड़े का थैला पासबुक एवं नगदी रकम 50 हजार रूपये को अज्ञात चोर लेकर फरार हो चुका था। जिसके बाद उसने पुसौर थाने में मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुसौर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर, अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।