सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested accused in murder case for three thousand rupees in Raigarh

तीन हजार के लिए विवाद: रायगढ़ में युवक पर चाकू से कई बार वार कर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ खरसिया थाना क्षेत्र में खेत में मिले युवक अनिल कुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद उधारी के तीन हजार रुपये को लेकर हुआ था। 

Police arrested accused in murder case for three thousand rupees in Raigarh
हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिन पहले खेत में युवक की लाश मिलने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मृतक को उधार दिए गए तीन हजार रुपये वापस मांगने को हत्या का कारण बताया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में दो दिन पहले खेत में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले और अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पैसों के लेन-देन को बताया हत्या का कारण
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। संदेही राहुल यादव (20 वर्ष), निवासी बगबुडवा, खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया।

चाकू से कई बार किया वार
आरोपी ने बताया कि दो माह पहले उसने नौकरी लगवाने की बातचीत के एवज में मृतक को 3000 रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-13-व्ही-8933 से घर लौट गया।

आरोपी को जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed