सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two tractors were used to steal approximately 50 liters of diesel after breaking into a crusher plant

रायगढ़: क्रेशर प्लांट में घुसकर दो ट्रैक्टरों से लगभग 50 लीटर डीजल चोरी, आरोपी की तलाश में पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:47 PM IST
विज्ञापन
Two tractors were used to steal approximately 50 liters of diesel after breaking into a crusher plant
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर प्लांट में घुसकर एक शख्स ने दो ट्रेक्टर से तकरीबन 50 लीटर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुंशी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, पूनम पैकरा ने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में वह मुंशी का काम करता है । कल सुबह साढ़े 9 बजे जब वह प्लांट आया तो देखा कि प्लांट में खड़ी दो ट्रैक्टर का पाइप काटकर लगभग 50 लीटर डीजल की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और ट्रैक्टर की बोनट पर अश्लील शब्द लिखे थे। जिसके बाद उसने पूरे मामले की क्रेशर संचालक उमेश अग्रवाल को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम पैकरा ने बताया कि जब प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो पता चला कि रात 1 बजकर 9 मिनट में एक व्यक्ति क्रेशर में घुसा और दो ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने के बाद रात 2 बजकर 5 मिनट में जाता हुआ नजर आया। समलेश्वरी स्टोन क्रेशर के मुंशी पूनम पैकरा की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed