सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two trailers collided head on in a massive crash the driver died on the spot after being trapped in the cabin

रायगढ़: दो ट्रेलरों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, घटना में केबिन में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Dec 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दो ट्रेलरों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में केबिन में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

Two trailers collided head on in a massive crash the driver died on the spot after being trapped in the cabin
चालक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दो ट्रेलरों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में केबिन में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानीसागर गांव के पास बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास दो ट्रेलर वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। 

Trending Videos


इस दुर्घटना में जहां ट्रेलर वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसके चालक मोदेश मिस्त्री 31 साल, निवासी औरंगाबाद केबिन में फंसकर गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने खरसिया थाना के अलावा डायल 112 में दी जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कई घंटो की मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed