सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   wild elephant went on rampage destroying mud houses of five villagers In Raigarh

रायगढ़ में 84 हाथियों का दल: दो दंतैल हाथी ने पांच मकानों को तोड़ा, फसल को नुकसान; वन विभाग की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात दो दंतैल हाथी ने उत्पात मचाते हुए पांच ग्रामीणों के कच्चे मकानों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं किसान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। 

wild elephant went on rampage destroying mud houses of five villagers In Raigarh
हाथी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने पांच ग्रामीणों के मकान को तोड़ दिया। इस दौरान हाथी ने चावल को खाते हुए फसल को भी नुकसान पहुंचाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आंकलन में जुट गई है। वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग करते हुए हाथियों के दल की निगरानी करते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने अपील भी की जा रही है।  

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले आमगांव बीट में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी ने बीती रात दर्रीडीह और खलबोरा साधुलाल बिरहोर के मकान को तोड़कर चावल खाया और मानकी बिरहोर के दीवार को तोड़ा है। ठीक इसी तरह रैरूमा में 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एक अन्य हाथी बीती रात प्रकाश कुजूर के कच्चे मकान के अलावा लुकस एक्का के भी कच्चा मकान को तोड़ा है, साथ ही चरण साय खलखो के दरवाजे को हाथी ने तोड़ दिया। वहीं एक किसान के रहड़ की फसल को नुकसान पहुंचाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाकारूमा रेंज के रैरूमा में 20 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट है और लगातार हाथियों के दल पर निगरानी रखी जा रही है। शाम के समय हाथी प्रभावित आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा रात में गांव-गांव पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को सावधानी बरतने अपील की जा रही है।
 
एक जानकारी के अनुसार, इन दिनों रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में जहां 38 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 46 हाथी को मिलाकर कुल 84 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे है। हाथियों के इस दल में 30 नर, 33 मादा के अलावा 21 शावक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed