{"_id":"69494a59181f4546810dac22","slug":"woman-misdeed-after-being-lured-into-relationship-and-promised-marriage-through-instagram-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, प्यार और धोखा: इंस्टा पर की दोस्ती, फिर झांसा देकर कई बार बनाए संबंध; अंत में मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, प्यार और धोखा: इंस्टा पर की दोस्ती, फिर झांसा देकर कई बार बनाए संबंध; अंत में मुकरा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के पुसौर थाने में युवती ने शिकायत की कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी ने जनवरी-अप्रैल 2024 के बीच शादी का भरोसा देकर अलग-अलग जगहों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया में युवती से दोस्ती करके शादी का झांसा देते हुए अलग-अलग जगह लेकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 31 अक्तूबर को पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि लगभग एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उसकी पहचान संदीप प्रधान 25 साल, निवासी बोरोडीपा चैक, पुसौर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में आरोपी ने विवाह से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुसौर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पीड़िता का बयान महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज कराया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पतासाजी कर आज हिरासत में लिया।
आरोपी संदीप प्रधान से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण सीएचसी पुसौर में कराया गया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।