सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Railways News: New Summer Special Train to Run from Lokmanya Tilak Terminus to Santragachi; Check Stoppages

Railways News: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सांतरागाछी तक चलेगी नई समर स्पेशल ट्रेन, देखें छत्तीसगढ़ में स्टॉपेज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
Railways News: New Summer Special Train to Run from Lokmanya Tilak Terminus to Santragachi; Check Stoppages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) - सांतरागाछी (SRC) - लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) चलाई जा रही है। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक यह ट्रेन चलाई जा रही है।

Trending Videos

 

गाड़ी संख्या 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस संतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक 13 फेरों के लिए प्रत्येक मंगलवार को 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर नासिक भुसावल के रास्ते होते हुए 10:15 बजे नागपुर, 1153 बजे गोंदिया, 14:10 बजे दुर्ग, 1450 बजे रायपुर, 1635 बजे बिलासपुर झारसुगुड़ा राउरकेला चक्रधरपुर टाटानगर खड़कपुर होते हुए गुरुवार को सुबह 05:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी - लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक 13 फेरों के लिए प्रत्येक गुरुवार दोपहर 15:50 बजे सांतरागाछी से रवाना होकर खड़कपुर टाटानगर चक्रधरपुर राउरकेला झारसुगुड़ा होते हुए 3:50 बजे बिलासपुर, 05:35 बजे रायपुर, 6:30 बजे दुर्ग, 08:33 बजे गोंदिया 10:50 बजे नागपुर होते हुए भुसावल, नासिक, कल्याण के रास्ते शुक्रवार को 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंचेगी।

 

जानें स्टॉपेज

ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर।

 

ये है कोच:

22 एलएचबी कोच के साथ जिसमें एसी 2-टीयर के दो कोच, एसी 3-टीयर इकोनॉमी के 10 कोच, स्लीपर क्लास के 4 कोच, और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच और दो पॉवर कार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed