सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Major accident averted at Raipur airport, Indigo plane bounces on runway while landing, then escapes l

Raipur: रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर लैंडिंग के दौरान उछला इंडिगो विमान, फिर ऐसे बची...

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-हाते टल गया।

Raipur: Major accident averted at Raipur airport, Indigo plane bounces on runway while landing, then escapes l
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-हाते टल गया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग में काफी परेशानी हुई। इस दौरान यात्री विमान रवने पर अचानक उछलने लगा। इस वजह से यात्री भयभीत हो गये। अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


हालांकि पायलट ने विमान को फिर से काबू में कर हवा की तरफ किया। अनुभवी पायलट की वजह से विमान की सुरक्षित रफ लैडिंग हो पाई। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। दूसरी ओर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। फिलहाल क्या खराबी है, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब फ्लाइट को झटका लगा तो इसमें बैठे यात्री भयभीत हो गये। हालांकि पायलट ने फ्लाइट को दोबारा आसमान की तरफ ले गया। ऐसे में विमान करीब 20 मिनट तक हवा में ही घूमता रहा।  इसके बाद पायलट ने दोबारा रफ लैंड कराया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। भोपाल विमान की दूसरी उड़ान को कैंसिल कर दिया गया है। भोपाल जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भेजा गया। कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली, वाया मुंबई और वाया कोलकाता से भोपाल भेजा गया।

बताया जाता है कि भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 7302 शनिवार दोपहर 1:15 बजे रायपुर के आनी थी। इसका यहां पर पर पहुंचने का समय दोपहर 2:40 पर था। यह फ्लाइट भोपाल से दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई। फ्लाइट रायपुर समय पर ही आई लेकिन फ्लाइट रनवे को जैसे ही छुई जर्क हुआ। फिर इसके बाद फ्लाइट दोबारा हवा में उड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed