सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Administration bulldozer runs on government land in Raipur, 1.5 acres of Saddu land freed from encroachment

Raipur News: रायपुर में शासकीय जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड्डू की 1.5 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 May 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सड्डू स्थित शासकीय घास भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए करीब 1.5 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया।

Administration bulldozer runs on government land in Raipur, 1.5 acres of Saddu land freed from encroachment
सड्डू की 1.5 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सड्डू स्थित शासकीय घास भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए करीब 1.5 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया।
Trending Videos


प्रशासनिक जानकारी के अनुसार तहसील रायपुर के राजस्व पटवारी हल्का नंबर-44 अंतर्गत खसरा नंबर 8/1 और 8/2 की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर यादव द्वारा उक्त जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कब्जा हटाया गया। प्रशासन ने जमीन को मुक्त कर पुनः शासकीय नियंत्रण में ले लिया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नगर निगम की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed