{"_id":"6a0c5e52e2add6ed900010a4","slug":"cyber-crime-bastar-news-c-1-1-noi1498-4299489-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में साइबर ठगी मामला: फरसगांव पुलिस ने सात आरोपी दबोचे, 30 लाख की ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में साइबर ठगी मामला: फरसगांव पुलिस ने सात आरोपी दबोचे, 30 लाख की ठगी का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:14 PM IST
Link Copied
कोंडागांव जिले की फरसगांव पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली और उत्तरप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने बीमा लोकपाल परिषद के नाम पर एक शिक्षक को झांसे में लेकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने लगभग तीन महीने तक तकनीकी जांच, बैंक खातों के विश्लेषण और दिल्ली में लगातार दबिश देकर इस संगठित गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
मामले की जानकारी देते हुए फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि कोपरा बाजारपारा निवासी शिक्षक शंकरलाल राणा को बीमा लोकपाल परिषद के नाम से कॉल किया गया था। ठगों ने खुद को एजेंट बताकर कहा कि उनकी इंश्योरेंस की बड़ी राशि फंसी हुई है, जिसे प्रोसेसिंग फीस जमा करने के बाद वापस दिलाया जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग अलग बैंक खातों में कुल 29 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दिल्ली और उत्तरप्रदेश में करीब 10 दिनों तक चले ऑपरेशन के बाद गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते और बदली हुई आधार डिटेल्स का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करते थे। रकम खाते में आते ही उसे अलग अलग एटीएम से निकाल लिया जाता था ताकि कोई सुराग न मिले। मुख्य आरोपी पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।