{"_id":"6a0c17f277f76eba90081aac","slug":"video-private-employees-boycott-work-and-create-ruckus-in-sadar-tehsil-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सदर तहसील में निजी कर्मियों का कार्य बहिष्कार और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सदर तहसील में निजी कर्मियों का कार्य बहिष्कार और हंगामा
आगरा। निबंधन भवन सदर तहसील में सोमवार को निजी कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रजिस्ट्री का काम ठप हो गया। घंटों पक्षकार परेशान रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर थंब इंप्रेशन व अन्य कार्यों के लिए तैनात निजी कर्मियों ने नहीं किया। उनके समर्थन में अधिवक्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे कार्य बहिष्कार खत्म हो सका।
सदर तहसील में पांच उप निबंधक दफ्तर हैं, जिसमें 20 से अधिक निजी कर्मी कार्यरत हैं। जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी थी। सोमवार को निजी कर्मियों ने कार्य नहीं किया। दिनभर रजिस्ट्री, किरायानामा, दानपत्र नहीं हुए। विरोध में सदर तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप योगेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए निर्देश प्राप्त होने तक प्राप्त संसाधनों से कार्य कराया जाएगा। इसके बाद निजी कर्मी काम पर लौट आए। एआईजी स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि बैनामा का समय दो घंटे बढ़ाया है। चार उप निबंधक शाम 7 बजे और एक उप निबंधक रात 8 बजे तक बैनामा कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।