{"_id":"6a0c44c72367a0e0b50bfbcb","slug":"ppht-and-post-basic-nursing-entrance-exam-on-may-21-12-centers-in-raipur-about-2-000-candidates-will-appear-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 मई को PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: रायपुर में 12 केंद्र, शामिल होंगे करीब 2 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 मई को PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: रायपुर में 12 केंद्र, शामिल होंगे करीब 2 हजार अभ्यर्थी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 19 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 21 मई 2026 को पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजधानी रायपुर में इन परीक्षाओं के लिए 12 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं, जहां करीब दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 21 मई 2026 को पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजधानी रायपुर में इन परीक्षाओं के लिए 12 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं, जहां करीब दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
व्यापम से मिली जानकारी के अनुसार पीपीएचटी-26 परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं पोस्ट बेसिक नर्सिंग यानी पीबीएन-26 परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
दोनों परीक्षाओं में कुल 1,954 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री का वितरण 21 मई की सुबह 7:30 बजे जिला कोषालय परिसर से किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किण्डो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos