{"_id":"6a0c17fb7bbdda053402010e","slug":"video-congress-workers-staged-a-protest-by-pulling-rickshaws-and-demanded-the-pms-resignation-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेसियों ने रिक्शा खींचकर किया प्रदर्शन, पीएम से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेसियों ने रिक्शा खींचकर किया प्रदर्शन, पीएम से मांगा इस्तीफा
आगरा। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सिर पर सिलिंडर रखकर और रिक्शा खींचते हुए सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा न करने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं। ये मोदी सरकार की नाकामी है। महंगाई बढ़ती जा रही है। नीट के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।