{"_id":"69eb168b0e16c4786a016cfb","slug":"btech-degree-holder-turns-out-to-be-mastermind-of-theft-13-bike-thefts-revealed-in-raipur-accused-arrested-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BTech डिग्रीधारी निकला चोरी का मास्टरमाइंड: 13 बाइक चोरी का खुलासा, पहले 40 बाइक चोरी मामले में जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BTech डिग्रीधारी निकला चोरी का मास्टरमाइंड: 13 बाइक चोरी का खुलासा, पहले 40 बाइक चोरी मामले में जा चुका है जेल
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़े गिरोहनुमा चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बीटेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़े गिरोहनुमा चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बीटेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चुराकर लंबे समय से पुलिस को चुनौती दे रहा था। कार्रवाई में उसके कब्जे से 13 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपए आंकी गई है।
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने विशेष ऑपरेशन के तहत शहर के वाहन चोरी हॉटस्पॉट चिन्हित किए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर नेटवर्क के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर खरोरा निवासी राहुल वर्मा को दबोच लिया।
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने रायपुर के कई थाना क्षेत्रों से 13 दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में से 11 गाड़ियों से जुड़े मामले पहले से सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती थानों में दर्ज पाए गए हैं।
पहले 40 बाइक चोरी में जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार राहुल वर्मा आदतन अपराधी है। वर्ष 2023 में भी वह 40 दोपहिया वाहनों की चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर सक्रिय हो गया था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले वारदात कर रहा था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस को और चोरी के मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X