सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh government withdraws order prohibiting political activities of employees

24 घंटे में पलटा फैसला: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक संबंधी आदेश सरकार ने लिया वापस

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता को लेकर जारी आदेश को महज एक दिन के भीतर वापस लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह आदेश 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रह सका और अगले ही दिन इसे स्थगित कर दिया गया।

Chhattisgarh government withdraws order prohibiting political activities of employees
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता को लेकर जारी आदेश को महज एक दिन के भीतर वापस लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह आदेश 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रह सका और अगले ही दिन इसे स्थगित कर दिया गया। दरअसल, सरकार ने हाल ही में एक निर्देश जारी कर स्पष्ट किया था कि शासकीय कर्मचारी किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से सक्रिय रूप से नहीं जुड़ सकेंगे।
Trending Videos


आदेश में राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी, पद धारण करने और किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष राजनीतिक भूमिका पर रोक की बात कही गई थी। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि आदेश जारी होने के तुरंत बाद सरकार ने यू-टर्न लेते हुए इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया। इस अप्रत्याशित फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार को इतनी जल्दी अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी संगठनों की आपत्तियों और आदेश की व्याख्या को लेकर उठे सवालों के बाद सरकार ने फिलहाल पीछे हटना उचित समझा। फिलहाल आदेश वापस होने के बाद कर्मचारियों के बीच राहत है, लेकिन यह मामला अब सियासी बहस का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed