{"_id":"69eb12d4fef0bedc440d9aa6","slug":"two-promoted-officers-of-chhattisgarh-cadre-got-ias-batch-order-issued-by-the-centre-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी अफसरों को मिला IAS बैच, केंद्र ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी अफसरों को मिला IAS बैच, केंद्र ने जारी किया आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रमोटी कोटे से चयनित दो अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बैच आवंटित कर दिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रमोटी कोटे से चयनित दो अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बैच आवंटित कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक राज्य वित्त सेवा से पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच दिया गया है। कैडर वरिष्ठता सूची में उनका स्थान गोपाल वर्मा के बाद निर्धारित किया गया है।
वहीं तरुण कुमार किरण को 2021 बैच आवंटित किया गया है। वरिष्ठता क्रम में उन्हें प्रमोटी अधिकारी आशीष टिकरिया के बाद और डायरेक्ट रिक्रूट अधिकारी नम्रता चौबे से पहले रखा गया है।
बैच आवंटन के साथ दोनों अधिकारियों की कैडर पोजिशन और वरिष्ठता क्रम भी स्पष्ट कर दिया गया है, जो भविष्य में पदस्थापना और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद बढ़ेगी जिम्मेदारी
एलाइड सर्विसेस से IAS संवर्ग में पदोन्नति मिलने के बाद दोनों अधिकारियों की भूमिका राज्य प्रशासन में और अहम मानी जा रही है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट माना जा रहा है।
DoPT आदेश के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी
केंद्रीय आदेश जारी होने के साथ ही बैच आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब दोनों अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के निर्धारित बैच के अनुरूप अपनी सेवाएं देंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X