{"_id":"69e1f12c0fa868ec9e0b3e62","slug":"health-minister-directs-people-to-stock-up-on-essential-dental-medicines-yellow-alert-issued-in-cg-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG में भीषण गर्मी: येलो अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने दांतों में जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG में भीषण गर्मी: येलो अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने दांतों में जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार इजाफे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में लू चलने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा और बढ़ सकता है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार इजाफे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में लू चलने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा और बढ़ सकता है।
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में भी तापमान 43 डिग्री के करीब है, जबकि बिलासपुर, माना, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक बढ़ाने, ठंडे पानी की व्यवस्था करने और कूलर-पंखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लू और मौसमी बीमारियों से निपटा जा सके।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही सिर ढककर रखने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पीने की हिदायत दी गई है मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X