सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   17 year old minor attempted murder special police teams formed in Jashpur

जशपुर : 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का भी किया प्रयास, पुलिस की विशेष टीमें गठित

अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। थाना बागबहार क्षेत्र में दो दरिंदों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपियों ने बाद में उसकी हत्या का भी प्रयास किया।

17 year old minor attempted murder special police teams formed in Jashpur
AI GENERATED FOTO
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। थाना बागबहार क्षेत्र में दो दरिंदों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपियों ने बाद में उसकी हत्या का भी प्रयास किया। घटना 16 फरवरी की रात शुरू हुई, जब पीड़िता नाटक देखकर घर लौट रही थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 17 फरवरी की रात वह बिजली सब-स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोश मिली। उसकी गंभीर हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए।

Trending Videos


उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उसे पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। होश आने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया था। वे उसे मोटरसाइकिल पर जंगल ले गए और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिंदगी और हत्या का प्रयास
आरोपियों ने दूसरे दिन पहचाने जाने के डर से उसका गला दबाया। उन्होंने उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता के गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।

पुलिस की तेज कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। पत्थलगांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 138, 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला बागबहार थाना स्थानांतरित कर दिया गया है। अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed