सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Long wait for gas: Cylinder waiting time crosses 1000 in Raipur, increasing problems

गैस के लिए लंबा इंतजार: रायपुर में सिलेंडर वेटिंग 1100 के पार, बढ़ी परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर अचानक असामान्य स्थिति बन गई है। शहर में गैस की वास्तविक कमी नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा एक साथ सिलेंडर बुक किए जाने से वितरण व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ गया है।

Long wait for gas: Cylinder waiting time crosses 1000 in Raipur, increasing problems
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर अचानक असामान्य स्थिति बन गई है। शहर में गैस की वास्तविक कमी नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा एक साथ सिलेंडर बुक किए जाने से वितरण व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ गया है। हालात यह हैं कि कई गैस एजेंसियों में बुकिंग वेटिंग 950 से बढ़कर 1100 तक पहुंच गई है।
Trending Videos


गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार इस स्थिति की मुख्य वजह “पैनिक बुकिंग” है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर फैली आशंकाओं के चलते लोग एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सिलेंडर बुक करा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के पास पहले से भरे सिलेंडर होने के बावजूद वे नई बुकिंग कर रहे हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की वास्तविक कमी नहीं है। हालांकि एक साथ बढ़ी मांग के कारण डिलिवरी सिस्टम प्रभावित हो गया है। पहले जहां सिलेंडर 2 से 3 दिनों में उपलब्ध हो जाता था, अब उपभोक्ताओं को 5 से 7 दिन या उससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर होम डिलिवरी पर पड़ा है। डिलिवरी स्टाफ पर काम का दबाव कई गुना बढ़ गया है, जिससे समय पर सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं की शिकायतें भी तेजी से बढ़ रही हैं और कई लोगों को दैनिक घरेलू कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से वे परिवार अधिक प्रभावित हैं, जिनके पास अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें। उनका कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है और जैसे ही बुकिंग का दबाव कम होगा, डिलिवरी व्यवस्था फिर से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed