{"_id":"67c95bf82aa43f522508ac05","slug":"review-of-water-supply-system-in-bhatapara-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाटापारा में जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सुधार कार्यों के दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाटापारा में जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सुधार कार्यों के दिए गए निर्देश
Thu, 06 Mar 2025 01:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:55 PM IST
सार
बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस बैठक में जल आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर नगरवासियों में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अस्विनी शर्मा एवं उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया ने नगर पालिका सीएमओ के साथ जल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई।
विज्ञापन
बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने जल आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नागरिकों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अस्विनी शर्मा ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार के लिए प्रशासन तत्पर है और जनहित में सभी आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस बैठक में जल आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर नगरवासियों में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन