{"_id":"681b50f3aa7e9ea4220e9302","slug":"sakshi-agarwal-of-baloda-bazar-secured-eighth-position-in-the-state-with-98-marks-in-10th-board-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Result: बलौदा बाजार की साक्षी ने रोशन किया जिले का नाम, 98% अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Result: बलौदा बाजार की साक्षी ने रोशन किया जिले का नाम, 98% अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान
Wed, 07 May 2025 05:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 May 2025 05:55 PM IST
सार
बलौदा बाजार की साक्षी अग्रवाल ने 10वीं बोर्ड में 98% अंकों के साथ राज्य में आठवां स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने जिले को गौरवान्वित किया और अन्य छात्रों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
छात्रा साक्षी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार की साक्षी अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंकों के साथ राज्य में आठवां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, बलौदा बाजार की छात्रा साक्षी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी इस सफलता से माता-पिता अभिषेक और सरिता अग्रवाल, स्कूल के शिक्षक, सहपाठी और पूरा जिला गौरवान्वित है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में साक्षी गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने ननिहाल गई हैं। फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया, 'मुझे विश्वास था कि अच्छे अंक आएंगे, लेकिन टॉपर सूची में आठवां स्थान मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। यह मेरी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन का फल है।' साक्षी की इस उपलब्धि ने जिले के अन्य छात्रों को प्रेरित किया है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन