{"_id":"680f34a77c17ffddc4014743","slug":"show-cause-notice-issued-to-four-people-in-bhatapara-ration-shop-embezzlement-case-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राशन दुकान में 192 क्विंटल चावल और शक्कर का गबन, पूर्व सरपंच, सचिव और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राशन दुकान में 192 क्विंटल चावल और शक्कर का गबन, पूर्व सरपंच, सचिव और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
Mon, 28 Apr 2025 01:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:50 PM IST
सार
भाटापारा जिले में राशन दुकान में 192.30 क्विंटल चावल और 2.20 क्विंटल शक्कर के गबन का मामला उजागर हुआ है। पूर्व सरपंच, सचिव और दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 मई तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
शासकीय उचित मूल्य दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिमगा तहसील के ग्राम पंचायत रानी जरौद की शासकीय उचित मूल्य दुकान (दुकान क्रमांक 442010031) में बड़े पैमाने पर गबन का मामला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सिमगा, अंशुल वर्मा ने पूर्व सरपंच सेवक राम साहू, ग्राम पंचायत सचिव तेजराम वर्मा और राशन विक्रेताओं राकेश कुमार साहू एवं जोहन लाल चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि मार्च 2025 में राशन वितरण के लिए प्राप्त खाद्यान्न का न तो वितरण किया गया और न ही इसका कोई विवरण प्रस्तुत किया गया। दस्तावेजों के अनुसार, मार्च माह में 19.53 क्विंटल चावल और 5.90 क्विंटल शक्कर का भंडारण दर्ज था, लेकिन भौतिक सत्यापन में यह सामग्री अनुपलब्ध पाई गई। कुल 192.30 क्विंटल चावल और 2.20 क्विंटल शक्कर के गबन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह गबन सचिव, सहायक सचिव, और दोनों विक्रेताओं की मिलीभगत से किया गया प्रतीत होता है। यह मामला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है, जिसके तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अनुविभागीय अधिकारी ने सभी संबंधित व्यक्तियों को 10 मई 2025 तक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन