{"_id":"68c17bf9df052404b00f3c4f","slug":"son-could-not-bear-the-shock-of-mother-death-made-a-bundle-of-shroud-and-committed-suicide-in-dhamtari-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: मां की मौत का सदमा न सह पाया बेटा, कफन से बनाया फंदा और कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: मां की मौत का सदमा न सह पाया बेटा, कफन से बनाया फंदा और कर ली आत्महत्या
Wed, 10 Sep 2025 06:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:54 PM IST
सार
Son Commits Suicide After Mother's Death: मृतक की मां का निधन सिर्फ 10 दिन पहले हुआ था। मां की मौत के बाद से ही लेखराम गहरे सदमे में था और ज्यादा लोगों से बातचीत भी नहीं करता था। आशंका है कि इसी सदमे के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम पाइकभाठा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां की मौत का गम बेटे से सहा नहीं गया और उसने अपनी ही मां के कफन के कपड़े को फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले 30 वर्षीय लेखराम ध्रुव ने मंगलवार की शाम अपने खेत के पास स्थित एक पेड़ में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
10 दिन पहले मां की हुई थी मौत
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां का निधन सिर्फ 10 दिन पहले हुआ था। मां की मौत के बाद से ही लेखराम गहरे सदमे में था और ज्यादा लोगों से बातचीत भी नहीं करता था। आशंका है कि इसी सदमे के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।