फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people lost their lives in two separate road accidents in Dhamtari on the same day.

Chhattisgarh Road Accidents: धमतरी में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गई तीन लोगों की जान

Fri, 19 Sep 2025 03:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

धमतरी जिले में फिर दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि ग्राम गुजरा के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people lost their lives in two separate road accidents in Dhamtari on the same day.
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले में फिर दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि ग्राम गुजरा के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में कार ने बाइक सवार पिता और पुत्र को चपेट में ले लिया। जिसके चलते पिता की मौत गई।
विज्ञापन




पहला हादसा
मेचका थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा से अरसीकन्हार के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। बताया गया कि पिता सुरेंद्र नेताम और उनका पुत्र निवासी मांदागिरी बाइक पर सवार होकर अस्पताल गए हुए थे। वहीं अस्पताल से घर पिता पुत्र वापस आ रहे थे। इस दौरान एक कार ने ग्राम सांकरा से अरसीकन्हार के बीच बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे सुरेन्द्र नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा
भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा के पास दूसरा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि 18 सितम्बर की देर रात बलराज पटेल 19 वर्ष और पोखन यादव 30 वर्ष निवासी दरगहन बाइक से कही गए हुए थे। वहीं काम खत्म कर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान गुजरा और कोसमर्रा के बीच में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वहीं आसपास के लोगों ने वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना दी, जिसपर मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed