सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three youths died in two separate road accidents in Kabirdham

CG: कबीरधाम में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 01 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।

Three youths died in two separate road accidents in Kabirdham
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार नए साल के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
Trending Videos

 

जानकारी अनुसार, पहला सड़क हादसा नेशनल हाईवे 30 में शाम सात बजे तहसील कार्यालय के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा बोड़ला के जंगल क्षेत्र में हुई है, जहां एक बाइक सवार की मौत है। तीनों शव को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रह है कि जिन दो युवकों की मौत हुई है ये नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। बीते साल 2024 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की मौत हुई है। 2024 में 145 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो कबीरधाम जिले बनने के 26 साल बाद सबसे ज्यादा है। कबीरधाम जिला का गठन मध्यप्रदेश राज्य के दौर में वर्ष 1998 में की गई। वर्ष 2024 में बढ़े सड़क हादसे से पुलिस-प्रशासन भी चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed