सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Bajrang Dal workers arrested for assault in name of cow protection in Kabirdham

Kabirdham:गौरक्षा के नाम पर की मारपीट, बजरंग दल के दो कार्यकर्ता भेजे गए जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Jul 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में गौरक्षा के नाम पर युवक से मारपीट के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।

Two Bajrang Dal workers arrested for assault in name of cow protection in Kabirdham
मारपीट करने वाले दो कार्यकर्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने गौरक्षा के नाम पर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं सागर साहू और पूरन पाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है।

Trending Videos


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि 12 जुलाई 2025 को कुछ व्यक्तियों ने गौरक्षा के नाम पर एक युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 331(6), और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के बाद सागर साहू और पूरन पाली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और अन्य साथियों की संलिप्तता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को 17 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम कार्यरत है। कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कानून को हाथ में लेना, संगठनों की आड़ में हिंसा या सामाजिक दबाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। 

एसपी ने नागरिकों और संगठनों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, न कि स्वयं कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वाला स्वयं परिणामों का जिम्मेदार होगा। कबीरधाम पुलिस जिले की शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अराजकता या हिंसा के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed