सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two brothers died due to electric shock in Baloda Bazar

CG: बलौदा बाजार में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Mar 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदा बाजार जिले में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Two brothers died due to electric shock in Baloda Bazar
लवन पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लवन थाना क्षेत्र के ग्राम कासियारा में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइ करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बलौदा बाजार लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सोमनाथ पटेल (26) और तुकाराम पटेल (42) पिता द्वारिका पटेल के रूप में हुई है।

Trending Videos


घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्पदंश पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामले में प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतका ललिता यादव के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलीडीह निवासी ललिता यादव पुत्र शत्रुहन यादव की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। प्रशासन द्वारा मृतका के निकटतम वैध वारिसान पुत्र शत्रुहन यादव को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को उक्त राशि मृतका के पिता के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस सहायता से पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed