सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two groups clashed in the religious fair in Kabirdham

कबीरधाम में खूनी संघर्ष: धार्मिक मेले में आपस में भिड़े दो गुट, एक युवक की मौत और कई घायल; गांव में तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 May 2025 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में  दो गुटों के बीच आपसी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके कारण पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। 

Two groups clashed in the religious fair in Kabirdham
थाना पंडरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरकापा में 27 से 31 मई तक दुल्लापुर बाजार आश्रम में धार्मिक मेले का आयोजन  किया जा रहा है। मेले में बुधवार को दो गुटों के बीच आपसी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए, जिन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ग्राम भरेवापारा और भद्राली के लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम भद्राली निवासी 18 वर्षीय वीरेंद्र यादव को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गांव लाया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके कारण पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। पंडरिया थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed