{"_id":"69d653b6fc1c4985b10af495","slug":"two-minors-carrying-knives-were-caught-near-gandhi-maidan-police-took-action-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: गांधी मैदान के पास चाकू लेकर घूम रहे दो नाबालिग पकड़े, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: गांधी मैदान के पास चाकू लेकर घूम रहे दो नाबालिग पकड़े, पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों के पास से चाकू बरामद किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन रहा था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों के पास से चाकू बरामद किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रंग मंदिर के पास गांधी मैदान क्षेत्र में कुछ युवक चाकू लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद हुए। पूछताछ में वे हथियार रखने के संबंध में कोई वैध कारण या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की। दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।
Trending Videos