सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two railway workers hit by Link Express, died on the spot, police engaged in investigation in Tilda-Nevara

तिल्दा-नेवरा: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलकर्मी, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 04 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Two railway workers hit by Link Express, died on the spot, police engaged in investigation in Tilda-Nevara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे से जुड़े कार्यों में लगा ठेकाकर्मी शामिल है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रेलवे कर्मचारी लाला राम बंजारे (55 वर्ष) और ठेकाकर्मी मोहन लाल साहू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी कार्य या निरीक्षण के सिलसिले में रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक सामने आ गई, जिससे उन्हें बचने का अवसर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों व्यक्ति ट्रैक के पास क्यों थे, क्या उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा अनुमति या ट्रैफिक ब्लॉक मिला हुआ था, और कहीं मानवीय लापरवाही या तकनीकी चूक तो इस हादसे की वजह नहीं बनी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की विस्तृत रिपोर्ट रेलवे विभाग को भी भेजी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed