सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two youths who went fishing were swept away in strong current of drain in Bhilai

भिलाई में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए दो युवक नाले के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू जारी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अमन कोशले Updated Wed, 10 Sep 2025 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नदी नाले उफान पर हैं। एक के बाद एक हादसे की खबरें सामने आ रही है। इस बीच भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी स्थित नाले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

Two youths who went fishing were swept away in strong current of drain in Bhilai
मछली पकड़ने गए दो युवक नाले के तेज बहाव में बहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नदी नाले उफान पर हैं। एक के बाद एक हादसे की खबरें सामने आ रही है। इस बीच भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी स्थित नाले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Trending Videos





मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मछली पकड़ने के लिए नाले में पहले से डाला गया जाल निकालने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह बहने लगा। साथी को बचाने के लिए दूसरा भी नाले में कूद पड़ा, लेकिन वह भी तेज धारा में बह गया। युवकों की पहचान पवन खुटेल और पिल्लू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवन का पैर फिसलने पर वह नाले में बह गया। उसे बचाने के लिए पिल्लू भी कूद पड़ा, लेकिन वह भी पानी की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना जुनवानी रोड पर एमजे कॉलेज के पास हुई। बताया जा रहा है कि यहां भिलाई स्टील प्लांट का गंदा पानी इसी नाले से बहकर कुठेलाभाठा ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है। लगातार बारिश के कारण नाले में इन दिनों पानी उफान पर है। एमजे कॉलेज के पास बने एनीकेट पर दोनों युवक मछली पकड़ने पहुंचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। आज सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक युवकों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed