{"_id":"678f934a4e53aeeece080241","slug":"youth-dies-after-getting-electrocuted-while-hunting-in-forest-in-kabirdham-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जंगल में शिकार के लिए बिछाया करंट, चपेट में आने से शख्स की मौत, डर के कारण साथियों ने शव को वहीं दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जंगल में शिकार के लिए बिछाया करंट, चपेट में आने से शख्स की मौत, डर के कारण साथियों ने शव को वहीं दफनाया
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में शिकार के लिए बिछाए गए करंट में खुद शिकारी फंस गया। करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई है। वहीं, डर के कारण साथियों ने शव को जंगल में ही दफना दिया।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुकदूर थाना क्षेत्र के जंगल में शिकार के लिए बिछाए गए करंट में खुद शिकारी फंस गया। करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई है। वहीं, डर के कारण साथियों ने शव को जंगल में ही दफना दिया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है।
Trending Videos
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि थाना कुकदूर में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के व्यक्ति महासिंह बैगा (40) निवासी ग्राम सेंदूरखार की गुमशुदगी रिपोर्ट उनकी पत्नी ने एक जनवरी को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, महासिंह बैगा 10 जनवरी की रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस पर थाना कुकदूर में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुमशुदा व्यक्ति विशेष संरक्षित बैगा जाति से संबंधित होने व मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए उनके गांव व आसपास के जंगल में सर्च अभियान चलाया। 20 जनवरी को सर्चिंग के दौरान, गांव के पास के जंगल में लुक-छिप रहे दो संदिग्ध, संतराम बैगा व हीरालाल बैगा को मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 10 जनवरी की रात को महासिंह बैगा और 10 अन्य लोग जंगली जानवर का शिकार करने की योजना बनाकर जंगल गए थे। उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन के माध्यम से जंगली जानवर का शिकार करने का प्रयास किया। इसी दौरान महासिंह बैगा बिजली तार के करंट के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना को छिपाने के उद्देश्य से महासिंह बैगा के शव को जंगल के एक नाला के पास दफना दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उस स्थान पर एक मृत गाय का शव रख दिया गया। इनके निशानदेही पर टीम ने मध्यप्रदेश के बजाग थाना क्षेत्र (ग्राम धुरकुटा, जिला डिंडौरी) में घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां दफ्न हुआ शव बरामद किया, जिसे संदिग्धों ने महासिंह बैगा का बताया। शव का पंचनामा तैयार किया गया और मामला थाना बजाग (एमपी) को ट्रांसफर किया गया।