{"_id":"699a84b5ae3ec1e11a0a4cd5","slug":"a-car-collided-with-a-roadside-tree-ramming-a-parked-car-killing-one-and-injuring-six-bastar-news-c-1-1-noi1494-3978922-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, कार भी चपेट में आई, एक की मौत और छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, कार भी चपेट में आई, एक की मौत और छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
घटना में छतिग्रस्त कार
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में बीती रात डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। सड़क किनारे खड़ी एक कार इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में ट्रक सवार की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए।
Trending Videos
घटना की जानकारी देते हुए कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बीती रात डिलमिली के पास तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से जा टकराया। कार चालक को हल्की चोट आई, जबकि ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही घायलों ने बताया कि वे केटरिंग का काम करने के लिए बीजापुर गए हुए थे, वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।