{"_id":"6999c85ea76d0cfdbe082468","slug":"corporations-revenue-inspector-dies-of-brain-stroke-bastar-news-c-1-1-noi1494-3977268-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर नगर निगम राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक का ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया। उनके निधन के बाद निगम और परिवार में गहरा शोक छा गया। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक विनय श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगर निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव का शनिवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से निगम कार्यालय, परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके पार्थिव देह को जगदलपुर लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह जगदलपुर में किया जाएगा।
Trending Videos
शहर के सदर वार्ड निवासी विनय श्रीवास्तव 52 वर्ष के थे। वे 1996 से पहले निगम में कार्यरत थे। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 2008 में उन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। कार्य के दौरान अचानक 3-4 दिन पहले उन्हें शाम के समय ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें तत्काल शहर के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि 17 फरवरी की शाम को ही उन्हें स्वास्थ्य में खराबी महसूस हुई थी। रात करीब 12:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाने की बात सामने आई थी।
चार दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार शाम लगभग पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों और रिश्तेदारों में गहरा शोक छा गया है। विनय श्रीवास्तव के दो बेटे हैं, जिनमें वेदांत 18 वर्ष का है और कक्षा 12वीं में पढ़ता है। दूसरा बेटा विभूम 16 वर्ष का है और कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। उनका एक बड़ा भाई भी है, जो बिलासपुर में रहते हैं।
विनय श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही उनके सभी परिजन जगदलपुर आ रहे हैं। निगम परिवार में भी उनके निधन से शोक का माहौल है। उनके अच्छे स्वभाव के कारण हर कोई उनके निधन से स्तब्ध है। निगम के कर्मचारी और अधिकारी उनके व्यवहार की सराहना करते थे। यह क्षति पूरे नगर निगम परिवार के लिए दुखद है।