सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP workers demonstrated against Congress in Jagdalpur

जगदलपुर में पुतला दहन: एआई समिट मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर के गुरुनानक चौक में भाजपा किसान मोर्चा ने एआई समिट से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
 

BJP workers demonstrated against Congress in Jagdalpur
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में कांग्रेस द्वारा एआई समिट में आपत्तिजनक कृत्य के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। स्थानीय गुरुनानक चौक में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और राहुल गांधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रोष जताया।

Trending Videos


भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय और भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते कांग्रेस अब देश का ही विरोध करने लगी है। इसी के विरोध में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, फूल सिंह सेठिया, राजेंद्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, पिंटू, अभिषेक साव, ममता राणा, नीलम यादव, ललिता बघेल, कलावती कसेर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed