{"_id":"69831a926886c6f5f30c6ea7","slug":"aaropi-girftar-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-3914665-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon Accident Case: पैदल महिला को बाइक से मारी थी टक्कर...सिर पर चोट से हुई मौत; फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon Accident Case: पैदल महिला को बाइक से मारी थी टक्कर...सिर पर चोट से हुई मौत; फरार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
राजनांदगांव के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पैदल चल रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजनांदगांव में नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के धोधा चौक, कालेगोंदी रोड के पास पैदल चल रही ललिता साहू को 16 जनवरी को एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ललिता साहू की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात बाइक सवार की तलाश के लिए टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बाइक चालक शैलेंद्र निर्मलकर द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था और वह मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
.
