राजनांदगांव: जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर 1 लाख 75 हजार रूपए की झपटमारी करने वाले एक आरोपी को 3 घंटे के अंदर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर 1 लाख 75 हजार रूपए की झपटमारी करने वाले एक आरोपी को 3 घंटे के अंदर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं,आरोपी द्वारा प्रार्थी से 1 लाख 75 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था,सूचना पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं,जिसके पास से 1 लाख 75 हजार रुपए पुलिस के द्वारा बरामद किए गए हैं।
राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना पुलिस में प्रार्थी जयराम नागपुरे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मनोज जोशी के द्वारा जमीन दिखाने के लिए उसे मोहारा राजनांदगांव लेकर आया था,जमीन का ब्यान देने प्रार्थी द्वारा बैंग में 1 लाख 75 हजार रुपए लेकर आरोपी का इंतजार किया जा रहा था,इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और प्रार्थी को असली नोट के बदले डबल कर नकली नोट देने का लालच दिया गया,इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर प्रार्थी के पास से रखे 1 लाख 75 हजार रुपए से भरे बैक को झपटकर हाईवे रोड की ओर भाग गया,प्रार्थी ने बसंतपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट कराई,पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,आरोपी के पास से लूटे गए 1 लाख 75 हजार रुपए पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस के द्वारा जेल भेजा गया हैं।

.