सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Akash's body found in Badli after he drowned in NCR water channel

एनसीआर वाटर चैनल में डूबे आकाश का बादली में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Akash's body found in Badli after he drowned in NCR water channel
फोटो : आकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। आईएमटी खरखौदा स्थित मारुति प्लांट की सहायक कंपनी कृष्णा मारुति लिमिटेड में कार्यरत बहादुरगढ़ निवासी आकाश का शव बुधवार को बादली क्षेत्र में एनसीआर वाटर चैनल से बरामद हुआ। आकाश रविवार से लापता थे। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
बहादुरगढ़ के पटेल नगर निवासी अलका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे आकाश शनिवार को ड्यूटी पर गए थे। रविवार सुबह करीब सवा दस बजे उसकी फोन पर बात हुई थी। बेटेे ने दोपहर तक घर लौटने की बात कही थी लेकिन वह वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सूचना मिली कि आकाश की बाइक, कपड़े, मोबाइल, पर्स और जूते एनसीआर वाटर चैनल के किनारे पड़े हैं। परिजनों के अनुसार घटना के समय आकाश के साथ किडौली निवासी संदीप, खरखौदा निवासी गौरव और संभल निवासी विजय मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos

तीनों ने बताया था कि आकाश नहर में नहाते समय डूब गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एनडीआरएफ टीम की मदद से लगातार तलाश की जा रही थी। नहर का पानी भी कम कराया गया था।
बुधवार को बादली क्षेत्र में आकाश का शव मिला जिसे बहादुरगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही आकाश की मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed