जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टिप्पर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक की मौत
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक और टिप्पर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक वाहन में फंस गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक और टिप्पर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक के दोनों पैर वाहन में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
परपा थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि टिप्पर गिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक के दोनों पैर वाहन में फंस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पढ़ें: कोरबा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, कारोबारी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ नगर सेना की एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रक को काटकर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज में रखवाया गया है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।