सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Criminal carrying a reward of Rs 5,000 arrested

5,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


बहादुरगढ़। थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने लड़ाई-झगड़ा, तोड़फोड़ और अवैध रूप से पैसे की मांग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था।

थाना सदर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि संदीप निवासी बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि 10 दिसंबर 2025 को उनके ड्राइवर ने फोन कर बताया कि तीन हाईवा गाड़ियों में तेल डलवाते समय एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। उनके मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसी रात आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचे और दफ्तर के शीशे व दरवाजे तोड़ दिए। आरोपियों ने कार्यालय में रखी अलमारी से नकदी निकाल ली। थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर और थाना सदर बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने आरोपी मनजीत निवासी सौलधा, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed