Heatwave: दिल्ली-NCR में 10 में से आठ लोग हीटवेव से प्रभावित, 40 फीसदी लोग चला रहे AC, सर्वे में हुए खुलासे
लोकलसर्कल्स द्वारा 322 जिलों में यह सर्वेक्षण किया गया। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक ताजा सर्वे के अनुसार, 10 में से 8 शहरी भारतीय अपने क्षेत्र में गंभीर हीटवेव का अनुभव कर रहे हैं। यह सर्वे लोकलसर्कल्स द्वारा किया गया है, जिसमें देशभर के 322 जिलों से 1.27 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर 11 बजे से चार बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
सर्वे के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं, जिनमें डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक प्रमुख हैं। वहीं, 70 प्रतिशत लोगों ने थकान, कमजोरी और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याओं की जानकारी दी है। दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी से बचने के लिए अधिक पानी पी रहे हैं और पारंपरिक पेय जैसे नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन भी बढ़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार, आठ में से 10 लोग सामान्य से अधिक पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, लगभग सात में से 10 लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। करीब 40 प्रतिशत लोग एयर कंडीशनर का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कई लोग कूलर और पंखों पर निर्भर हैं।
गर्मी ने लोगों का दिनचर्या बुरी तरह किया प्रभावित
लोकलसर्कल्स के अध्यक्ष सचिन तपारिया ने बताया कि गर्मी का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। सर्वे में सामने आया कि 10 में से दो लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है और वे दिन के समय काम या बाहर जाने में असमर्थ हो रहे हैं। वहीं, 44 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनकी कार्यक्षमता में कमी आई है।
बढ़ती गर्मी का दबाव बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। एयर कंडीशनर और कूलर के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे कई इलाकों में पावर कट और ट्रांसफार्मर फेल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।