{"_id":"6a0dad22966802d75201df38","slug":"action-initiated-on-the-problem-of-power-lines-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137171-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिजली के तारों की समस्या पर शुरू हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिजली के तारों की समस्या पर शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खबर का असर
उत्तम नगर पश्चिम में बिजली विभाग ने संभाला मोर्चा, लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
उत्तम नगर इलाके में बिजली, इंटरनेट और फाइबर के लटकते तारों की समस्या को लेकर अमर उजाला में 17 मई को प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और इलाके में कई स्थानों पर विभागीय टीम ने निरीक्षण कर नीचे लटक रहे और उलझे तारों को हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से बिजली के खंभों पर फैले तार हादसे का खतरा बने थे। गर्मियों में स्पार्किंग और आग लगने की घटनाओं से लोग डरे थे। खबर सामने आने के बाद कुछ स्थानों पर पुराने और टूटे तारों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी भी कई गलियों में समस्या बनी हुई है और पूरे इलाके में स्थायी समाधान की जरूरत है।
Trending Videos