{"_id":"6a0da95ce8e1de783806bbb8","slug":"96000-streetlights-in-delhi-to-be-converted-into-smart-leds-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: 96 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी स्मार्ट LED में तब्दील, 473 करोड़ की परियोजना को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: 96 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी स्मार्ट LED में तब्दील, 473 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 20 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली सरकार ने 473 करोड़ रुपये की स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यह निर्णय हुआ। इसका लक्ष्य बेहतर रोशनी, बिजली बचत और सुरक्षा बढ़ाना है।
सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक में अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली सरकार राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट एलईडी सिस्टम में बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में करीब 473 करोड़ रुपये की इस बड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई। बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित हुई।
Trending Videos
दिल्ली में करीब 96 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट एलईडी सिस्टम से बदला जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी में बेहतर रोशनी के साथ बिजली की बचत और आधुनिक निगरानी व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दिवाली तक दिल्ली की सड़कों, कॉलोनियों और सार्वजनिक इलाकों में बेहतर और चमकदार रोशनी दिखाई दे। सरकार का मानना है कि स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों से बिजली खर्च कम होगा और शहर की सुरक्षा व सुविधा भी बेहतर होगी।