सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Animal rights activists prepare to stage a hunger strike at Ramlila Maidan over issue of stray dogs

Delhi: कोर्ट के 'सुप्रीम' फैसले से नाराज पशु प्रेमी, रामलीला मैदान में भूख हड़ताल की तैयारी; जानें क्या कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली में विवाद बढ़ गया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में रामलीला मैदान में भूख हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने अदालत की टिप्पणी का स्वागत किया है।

Animal rights activists prepare to stage a hunger strike at Ramlila Maidan over issue of stray dogs
Dog - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली में विवाद बढ़ गया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में रामलीला मैदान में भूख हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने अदालत की टिप्पणी का स्वागत किया है।

Trending Videos


पशु अधिकार कार्यकर्ता शकरुद्दीन ने बताया कि कई संगठन भूख हड़ताल और प्रदर्शन की अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता उन वाहनों पर भी नजर रखेंगे, जिनसे आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कुत्तों को कहां ले जाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पशु अधिकार कार्यकर्ता तान्या ने बताया कि आवारा कुत्तों से जुड़ा हर कदम मानवीय और पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने नसबंदी और टीकाकरण के नियमों को सही तरीके से लागू करने की मांग की। इसके अलावा, कई आरडब्ल्यूए ने अदालत की टिप्पणी का समर्थन किया है। 

यूनाइटेड रेजिडेंट्स ऑफ दिल्ली के महासचिव सौरभ गांधी ने बताया कि अदालत की टिप्पणी से उन लोगों को राहत मिली है, जो आवारा कुत्तों के हमलों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने मानव जीवन और सुरक्षा को महत्व दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पहली बार रेबीज से पीड़ित, लाइलाज बीमारी वाले या लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे आवारा कुत्तों को मारने की अनुमति दी थी। इसके अलावा अदालत ने देश में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई निर्देश भी जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed