फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Job Scam History-Sheeter Stitches Uniforms to Dupe Jobless Youth of 8.95 Lakh in Jagdalpur; Arrested

CG: नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से 8.95 लाख ठगे, हिस्ट्रीशीटर ने फॉरेस्ट-होमगार्ड की वर्दी भी सिलवाई

Sat, 15 Aug 2026 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर चार बेरोजगारों से करीब 8.95 लाख रुपये ठगने वाले हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फॉरेस्ट और होमगार्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और विश्वास जीतने के लिए पीड़ितों को विभागीय वर्दी तक सिलवाकर दी। 

विज्ञापन
CG Job Scam History-Sheeter Stitches Uniforms to Dupe Jobless Youth of 8.95 Lakh in Jagdalpur; Arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जगदलपुर शहर के आड़ावाल में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर के जाल में फंसकर कुछ बेरोजगारों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई उसे नौकरी लगाने के नाम पर दे दी। आरोपी ने उनकी भावनाओं के साथ खेलते हुए उन्हें फॉरेस्ट विभाग और होमगार्ड की वर्दी भी सिलवाकर दे दी। लेकिन नौकरी नहीं दे पाया। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप, 27 वर्ष, निवासी मावलीगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव ने फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,000 रुपये, परमेश्वर नेताम से 2,05,000 रुपये, सरिता बघेल से 3,92,000 रुपये और सोनधर कश्यप से 70,000 रुपये लिए। इस तरह आरोपी ने करीब 8 लाख 95 हजार रुपये लेकर इनके साथ धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318.4 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर ने टीम गठित कर आरोपी के पते पर भेजी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने सभी से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपी के ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज थे, जिसमें मारपीट और ठगी जैसे मामले भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 ऑफिसर्स और जवान होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

पुलिस ने की अपील
बस्तर पुलिस बार-बार इस बात की अपील करती है कि अगर कोई नौकरी लगाने के नाम पर पैसे मांगे तो उसे पैसे न दें। लोग आसानी से ऐसे ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा-पूंजी ऐसे व्यक्ति को दे देते हैं, जो खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा लेता है और उनके पास रखे पैसे हड़प लेता है। इसके बाद पीड़ितों के पास केवल पछतावा रह जाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर पैसों की मांग करने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed