सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Operation of Love Life Marriage Bureau Three More Accused Arrested for Creating Fake IDs in Rajnandgaon

राजनांदगांव : लव लाइफ मैरिज ब्यूरो का संचालन, फर्जी आईडी बनाने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनांदगांव में लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

Operation of Love Life Marriage Bureau Three More Accused Arrested for Creating Fake IDs in Rajnandgaon
.
विज्ञापन

विस्तार

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिसमें एक युवती भी शामिल हैं,इस पूरे मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी हैं,आरोपियों द्वारा फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया जाता था।

Trending Videos


राजनंदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सृष्टि कॉलोनी में लव लाइव रिश्ते मैरिज ब्यूरो के नाम से कार्यालय संचालित कर युवाओं से ठगी की जा रही थी,पुलिस ने विवेचना के दौरान कंपनी की संचालक और डायरेक्टर दोनों को बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था,वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की पताशा जी की जा रही थी,पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिसमें दो आरोपी कबीरधाम जिला के रहने वाले हैं और एक युवती राजनांदगांव जिला की रहने वाली आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरीके से अब इस पूरे मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं,आरोपियों द्वारा लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाई जाती थी और युवाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती थी,इसके बाद रजिस्ट्रेशन पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर राशि लेकर धोखाधड़ी की जाती थी,जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है और प्रकरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,इसके साथ ही इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है अन्य और फरार आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।

.

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed