संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में पवन कौशिक ने कहा कि तीज सभी त्योहारों की जननी है और हरियाली तीज हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह हरियाणा का प्रमुख त्योहार है। शनिवार को महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और शिव पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। नगर पार्षद सुषमा तिलकराज गोसाई ने इसे श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक बताया। प्रधान इंदू भूगड़ा ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के जीवन में उमंग और खुशियां लाता है। संगीता वर्मा ने इसे आस्था, समर्पण और शक्ति का प्रतीक बताया। इस अवसर पर नरेंद्र मदान, प्रधान सुधांशु हंस, देवराज, आशीष चावला, मनीष मेहता, योगेश रंजन, नारायणी सरदाना, रितु न संतोष हंस, संध्या आर्य, कोमल चुघ, रोजी नारंग, रितु नारंग भी मौजूद रहे। संवाद