सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   The operation lasted for a month, and Rs 1.01 crore was recovered, along with modern weapons.

नक्सलियों के खिलाफ एक माह तक चला अभियान: नारायणपुर में बरामद हुए 1.01 करोड़ रुपये, साथ में आधुनिक हथियार भी

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ में नक्सलियों के ठिकानों से 1.01 करोड़ रुपये नकद, हथियार और विस्फोटक जब्त किए। यह अभियान नक्सल उन्मूलन का हिस्सा है।

The operation lasted for a month, and Rs 1.01 crore was recovered, along with modern weapons.
पुलिस ने जब्त किया हथियार व कैश
विज्ञापन

विस्तार

नारायणपुर पुलिस को पिछले एक महीने से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और नकद राशि की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस के विभिन्न दलों ने कार्रवाई की। अबूझमाड़ क्षेत्र के पुराने ठिकानों से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के संयुक्त दल इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त कीं। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के लक्ष्य के अनुरूप है। लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नारायणपुर जिले को नक्सलमुक्त घोषित करना है।

Trending Videos


जिले में "माड़ बचाओ अभियान" के तहत विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान चल रहा है। पिछले एक महीने से सुदूर और अंदरूनी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए ठिकानों का पता लगाया गया। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बरामदगी और प्रभाव
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार अभियानों के तहत यह बरामदगी हुई है। नक्सलियों के पुराने ठिकानों से 1.01 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिली है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई। इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों की रसद और हथियार आपूर्ति क्षमता को बड़ा झटका लगा है।

अभियान की सफलता और भविष्य
विभाग द्वारा मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। इसके बाद वर्ष 2025-26 में कुल 270 हथियार बरामद किए गए हैं। यह आंकड़ा क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की तेज गति को दर्शाता है। नारायणपुर में तैनात सुरक्षाबलों को ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को सफलता मिली। इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 28 हथियार और जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

ये हुआ जब्त
इस संयुक्त कार्यवाही में 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार कैश एवं एके-47, एसएलआर, इंसास, 303 राइफल एवं इनके कारतूस, बीजीएल सेल, इलेक्ट्रॉन डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, नक्सल वर्दी, बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है।

एक माह के अंदर ये हुआ बरामद
1. एके47 राइफल - 03 नग 
2. एसएलआर राइफल - 03 नग 
3. 303 राइफल - 02 नग 
4. 315 राइफल - 01 नग 
5. एके47 राइफल का मैग्जीन - 05 नग 
6. एके47 राइफल का जिंदा कारतूस - 113 नग 
7. एसएलआर राइफल का जिंदा कारतूस - 182 नग 
8. एसएलआर राइफल का मैग्जीन - 13 नग 
9. इंसास राइफल का मैग्जीन - 01 नग 
10. 303 राइफल का मैग्जीन - 02 नग 
11. 303 राइफल का जिंदा कारतूस - 45 नग 
12. 315 राइफल का मैग्जीन - 01 नग 
13. 315 राइफल का जिंदा कारतूस - 41 नग 
14. 12 बोर बंदूक - 02 नग 
15. देशी कट्टा - 02 नग 
16. 12 बोर का जिंदा कारतूस - 19 नग 
17. एयर गन - 01 नग 
18. बीजीएल सेल - 132 नग 
19. इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर - 08 नग 
20. कॉर्डेक्स वायर - 06 बंडल 
21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA - 01 नग 
22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग - 06 नग 
23. एसएमजी कार्टेज - 12
24. बीजीएल - 02
25. बीजीएल कार्टेज - 14
26. सोरा -5KG लगभग
27. व्हाइट पाउडर -3KG
28. रेडियो सेल - 4 सेट
29. बिजली वायर - 02 बंडल
30. अन्य दैनिक सामग्री
 

पुलिस ने जब्त किया हथियार व कैश

पुलिस ने जब्त किया हथियार व कैश

 

पुलिस ने जब्त किया हथियार व कैश

पुलिस ने जब्त किया हथियार व कैश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed