{"_id":"6a02b42c864ad636f20e4fba","slug":"bus-driver-hits-young-man-who-was-out-for-a-walk-he-dies-bastar-news-c-1-1-noi1494-4270024-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकल फिर न लौटा: जगदलपुर के नया पुल पर रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर पर निकल फिर न लौटा: जगदलपुर के नया पुल पर रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
सैर पर निकल फिर न लौटा: जगदलपुर के नया पुल पर रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के नया पुल पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस चालक ने सुबह की सैर पर निकले एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Trending Videos
आसपास के लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह नए पुल के ऊपर कुछ लोग टहल रहे थे। आसना की ओर से आ रही एक यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना के बाद बस चालक मौके से तुरंत फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री बस बहुत तेज गति से आ रही थी। चालक की घोर लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। युवक को टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना सुबह के समय हुई जब पुल पर सामान्य रूप से लोग टहलने निकलते हैं। आसपास के लोगों का कहना था कि मृतक संभवतः उसी इलाके का निवासी हो सकता है।
कोतवाली थाना प्रभारी को इस दुखद घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज अस्पताल भेजा। पुलिस अब फरार बस चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। साथ ही, मृतक युवक की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की पतासाजी कर रही है ताकि उसकी पहचान हो सके।